फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब मातहत रहे नाकाम तो खुद डंडा संभाल लिया एसएसपी ने

Fri, 07 Sep 2018 11:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  अल्मोड़ा।
विज्ञापन
बगैर हेलमेट दोपहिया चलाने पर चाभी छीनती एसएसपी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 छात्र संघ चुनाव के दौरान माल रोड में छात्रों के जुलूस पर रोक के बावजूद यातायात बाधित होने पर शुक्रवार को एसएसपी पी रेणुकादेवी ने खुद मोर्चा संभाल लिया। जब सीओ और कोतवाल माल रोड से छात्रों के हुजूम को हटाने में नाकाम रहे तो एसएसपी ने बड़ा सा डंडा हाथ में लिया और खुद छात्रों को खदेड़ने में जुट गई। उनकी सख्ती के बाद चंद मिनटों में ही छात्रों की भीड़ वहां से कब साफ हुई पता नहीं लगा। इस दौरान एसएसपी ने बगैर हेलमेट के चल रहे कई छात्रों की बाइकों की चाबियां भी जब्त कर ली। जैसी कि आशंका थी बाद में एसएसपी ने शिथिलता बरतने के आरोप में कोतवाल चंद्र मोहन सिंह को लाइन हाजिर कर दिया।  
विज्ञापन


 एसएसपी पी रेणुकादेवी ने अपने मातहत अधिकारियों को पहले ही यह निर्देश दिए थे कि छात्र संघ चुनाव के दौरान माल रोड में यातायात बाधित नहीं होना चाहिए। लेकिन जब सीओ और कोतवाल सहित अन्य पुलिस अफसर छात्रों के जुलूस के हुजूम को सड़कों से नहीं हटा पाए तो एसएसपी ने खुद ही मोर्चा संभाल लिया। उन्होंने खुद एक बड़ा डंडा पकड़ा और सड़क पर निकल पड़ी। एसएसपी का कहना था कि नियमानुसार चुनाव परिसर के भीतर तक ही सीमित होने चाहिए। इस बारे में पहले ही निर्देश जारी किए गए थे। सड़कों में जाम लगने से जनता बेवजह परेशान होती है। सड़कों पर जाम किसी भी हालत पर नहीं लगने दिया जाएगा। माल रोड में मुख्य डाकघर के आसपास जुलूूस की शक्ल में खड़े छात्रों के हुजूम को एसएसपी ने खुद हटाना शुरू कर दिया।  

एसएसपी का रवैया देखकर सीओ, कोतवाल सहित वहां तैनात अन्य पुलिस कर्मियों में हड़कंप मच गया। एसएसपी के सख्त रुख को भांपते हुए छात्रों की भीड़ भी वहां से हटनी शुरू हो गई। इस बीच एसएसपी ने बगैर हेलमेट के चल रहे कई छात्रों की बाइक रुकवाकर उनकी चाबी जब्त कर ली। इधर एसएसपी के निर्देश पर शाम को चौघानपाटा में पुलिस ने अभियान चलाकर तीन सवारी वाले और बगैर हेलमेट के चल रहे बाइक चालकों का चालान कर दिया। इधर एसएसपी द्वारा जब्त की गई बाइकों की चाबियों के लिए देर शाम तक कई युवक पुलिस कार्यालय के चक्कर काटते देखे गए।   
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें