फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: परिणाम जारी हुए तो 9921 विद्यार्थियों की लौटी मुस्कान

Sat, 21 Mar 2026 11:11 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय ने 9921 विद्यार्थियों का अटका परीक्षाफल जारी कर दिया है। विश्वविद्यालय ने 139 विद्यार्थियों को अपने स्तर पर ग्रेड दिए, जिन्हें इंफोसिस और नैसकॉम से ग्रेड नहीं मिले थे।
विज्ञापन

बीए और बीएससी के छात्र-छात्राओं के लिए स्किल एन्हांसमेंट कोर्स (एसईसी) संचालित हुआ था। इन कोर्सों को इंफोसिस और नैसकॉम कंपनियों को संचालित करना था। कंपनियों ने 139 विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र तो भेजे, लेकिन उनके ग्रेड नहीं दिए। इससे कुल 9921 विद्यार्थियों का परीक्षाफल अटका हुआ था। अमर उजाला ने 13 मार्च को इस मुद्दे पर प्रमुखता से समाचार प्रकाशित किया था। खबर का संज्ञान लेते हुए विश्वविद्यालय प्रबंधन ने प्रयोगात्मक परीक्षा और साक्षात्कार के आधार पर इन विद्यार्थियों को ग्रेड दिए। समर्थ पोर्टल पर ग्रेड दर्ज होने के बाद करीब दस हजार विद्यार्थियों को राहत मिली।
-
विश्वविद्यालय ने अपने स्तर पर विद्यार्थियों को एसईसी कोर्स के ग्रेड दिए है। समर्थ पोर्टल पर ग्रेड दर्ज होते ही बीए और बीएससी पहले सेमेस्टर का परीक्षाफल घोषित कर दिया गया है। छात्र-छात्राएं समर्थ पोर्टल के माध्यम से अपना परीक्षा परिणाम देख सकते हैं
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रो. पंकज कुमार शाह, परीक्षा नियंत्रक एसएसे विवि अल्मोड़ा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें