फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गेहूं की फसल पर संकट

Sat, 06 Feb 2016 12:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
 एक तरफ पूरे जाड़े के सीजन में बारिश नहीं हुई है जिससे असिंचित क्षेत्र में गेहूं की फसल अब तक जमी ही नहीं है। वहीं दूसरी तरफ सिंचित क्षेत्र में नहरों की दशा खराब होने और बारिश नहीं होने के कारण खेतों तक पानी नहीं पहुंच पा रहा है।
विज्ञापन


जिले में करीब चार दर्जन से अधिक सिंचाई नहरें टूट-फूट के कारण बंद पड़ी हैं। जो नहरें चालू भी हैं, उनमें बारिश नहीं होने के कारण पानी बहुत कम रह गया है। जिससे असिंचित और सिंचित दोनों ही क्षेत्रों में गेहूं की फसल पर संकट छा गया है।

इस बार जाड़े के सीजन में अभी तक बारिश नहीं हुई है जिससे जिले में असिंचित क्षेत्र में गेहूं की फसल का जमाव ही नहीं हुआ है। अब भविष्य में बारिश होती भी है तो गेहूं की फसल का बचना मुश्किल है। दूसरी तरफ सिंचित क्षेत्रों में अनेक नहरें बंद पड़ी हैं।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक जिले के विभिन्न ब्लाकों में करीब चार दर्जन नहरें ठप हैं। ग्रामीणों की बार-बार मांग के बावजूद इन नहरों को चालू नहीं किया जा रहा है जिससे काश्तकारों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। नहरों में पानी नहीं आने से संबंधित क्षेत्रों में सिंचाई नहीं हो पा रही है जिससे वहां भी गेहूं की फसल बरबाद होने की कगार पर है।

सिंचाई नहरें आसपास की नदियों और गधेरों से बनाई गई हैं। इधर लंबे समय से बारिश नहीं होने के कारण नदियों और गधेरों का जल स्तर काफी कम हो गया है। जिससे नहरों में भी पर्याप्त पानी नहीं जा पा रहा है।

 पानी के अभाव में भी कई नहरें बंद हो चुकी हैं या उनमें नाममात्र पानी रह गया है। आने वाले कुछ दिनों में बारिश नहीं हुई तो सिंचाई व्यवस्था पूरी तरह से ठप हो जाएगी और सिंचाई वाले इलाकों में गेहूं, जौ सहित रबी की फसलों का उत्पादन काफी कम हो जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें