। दो साल पहले मोबाइल फोन में आई मिसकॉल से प्यार के परवान ऐसा चढ़ गया कि सल्ट तहसील के घचकोट क्षेत्र की एक विवाहिता बागपत के एक रिक्शा चालक को अपना दिल दे बैठी। एक माह पूर्व महिला अपने तीन साल के बच्चे को साथ लेकर प्रेमी के साथ भाग गई थी। इस मामले को लेकर बीते दिनों ग्रामीणों ने प्रदर्शन भी किया था। पुलिस ने दोनों को बागपत स्थित प्रेमी के घर से बरामद किया। पूछताछ के बाद दोनों को जेल भेज दिया है।
पुलिस के मुताबिक घचकोट क्षेत्र निवासी 29 साल की एक विवाहिता के मोबाइल फोन में करीब दो साल पहले बागपत निवासी इतजार की मिस कॉल आई। उसके बाद दोनों की फोन में लंबी बातें होनी लगी। इसके बाद कॉल करने वाला बागपत निवासी इतजार पुत्र शकरूद्दीन निवासी खेखड़ा थाना बागपत दो बार महिला से मिलने घचकोट भी आया लेकिन महिला के परिजनों को इसकी भनक तक नहीं लगी। 20 सितंबर को महिला तीन साल के बच्चे को साथ लेकर फुर्र हो गई। बीते दिनों महिला को बरामद करने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने प्रदर्शन भी किया। इस बीच पुलिस ने सर्विलांस के जरिये महिला और उसके प्रेमी के ठिकाने का पता लगा लिया और उन्हें बागपत से बरामद कर लिया।
पुलिस के मुताबिक इतजार बागपत में रिक्शा चलाता है और उसके चार बच्चे हैं। पूछताछ में महिला अपने प्रेमी के साथ ही रहने की जिद पर अड़ी रही। पुलिस ने महिला और उसके प्रेमी को जेल भेज दिया है। महिला का पति दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करता है। इधर महिला के परिजनों का आरोप है कि महिला लाखों रुपये कीमत के जेवर और दस हजार रुपए की नकदी भी अपने साथ ले गई है। परिजनों और ग्रामीणों ने क्षेत्र में क्षेत्र संदिग्ध लोगों का सत्यापन कराने की मांग की है।
मौलेखाल। दो साल पहले घचकोट क्षेत्र निवासी की एक महिला के मोबाइल फोन में आई मिस्ड काल ने उसको सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है। विवाहिता और रिक्शा चालक ने 20 दिनों में एक दूसरे को 1200 कॉल की हैं। पुलिस ने दोनों के फोनों की काल डिटेल निकाली तो पता चला कि दोनों एक दिन में कई बार एक दूसरे को फोन कर लंबी बातें करते थे।