फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनोरंजन कर से मुक्त करने की घोषणा का स्वागत

Mon, 05 Oct 2015 01:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/अल्मोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
होटल रिजॉर्ट एवं पेईंग गेस्ट एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री हरीश रावत की होटलों के लिए मनोरंजन कर समाप्त करने की घोषणा का स्वागत किया है।
विज्ञापन


यहां पत्रकार वार्ता में एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश बिष्ट ने कहा कि सरकार ने होटल व्यवसाय को इंडस्ट्री का दर्जा देने की सैद्धांतिक सहमति दे दी है। इससे क्षेत्र में पर्यटन व्यवसाय को और अधिक बढ़ावा मिलेगा।

बिष्ट ने आपदा के बाद केदारनाथ धाम के लिए दोबारा यात्रा शुरू करवाने पर मुख्यमंत्री का आभार जताया। उन्होंने कहा कि सरकार से इस कदम से राज्य में पर्यटन व्यवसाय को लाभ होगा।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि गत 28 सितंबर को मसूरी में हुए उत्तराखंड होटल एसोसिएशन के सम्मेलन होटल व्यवसायियों की समस्याओं को उठाया गया। सम्मेलन में मुख्यमंत्री ने होटलों के लिए मनोरंजन कर समाप्त करने की घोषणा की है।

 इससे व्यवसायी इंस्पेक्टर राज के शोषण से बचेंगे। साथ ही सीएम ने सराय एक्ट में संशोधन का भी भरोसा दिलाया है।

 उन्होंने कहा कि प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के निर्देशानुसार 20 कमरों से अधिक के होटलों को सीवर ट्रीटमेंट प्लांट लगाना जरुरी है। एसोसिएशन ने मांग उठाई है कि पर्वतीय क्षेत्र में ऐसे होटलों के सीवरेज को सीवर लाइन से जोड़ा जाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि सम्मेलन में सीएम के सम्मुख अल्मोड़ा को हैरिटेज का दर्जा देने, मालरोड से धारानौला तक टनल का निर्माण करने, ट्रक स्टैंड बनाने, कसारदेवी तक रोपने बनाने की मांग रखी गई।
विज्ञापन


एसोसिएशन के सचिव हरीश जोशी ने कहा कि नंदादेवी मंदिर को हैरिटेज और ट्रस्ट बनाने, कसारदेवी क्षेत्र के विकास का मुद्दा भी सीएम के सम्मुख रखा गया। इस मौके पर सुनील अग्रवाल, हेम गुरुरानी, अजय अग्रवाल मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें