फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: एजुकेशनल मिनिस्टीरियल आफिसर्स एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष पुष्कर का स्वागत

Fri, 20 Jun 2025 10:58 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
अल्मोड़ा में नव निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष पुष्कर सिंह भैसोड़ा का स्वागत करते विधायक और शिक्षणेत्
विज्ञापन
अल्मोड़ा। एजुकेशनल मिनिस्टीरियल आफिसर्स एसोसिएशन के नव निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष पुष्कर सिंह भैसोड़ा के अल्मोड़ा पहुंचने पर शिक्षणेत्तर कर्मचारियों और विधायक ने चौघानपाटा में उनका भव्य स्वागत किया।
विज्ञापन


स्थानीय चौघानपाटा में राजकीय शिक्षक संघ, एजुकेशनल मिनिस्टीरियल आफिसर्स एसोसिएशन समेत अन्य कर्मियों ने उनका माल्यार्पण किया। विधायक मनोज तिवारी ने भी उनका स्वागत किया। इस मौके पर नव निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष पुष्कर ने कहा कि मिनिस्टीरियल कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के लिए सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष किया जाएगा। वहां राजकीय शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष भूपाल सिंह चिलवाल, जिला मंत्री राजू मेहरा, मिनिस्टीरियल एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष पंकज मेर, जिला मंत्री दुर्गा नेगी, जगदीश सोनाल, पंकज जोशी, प्राथमिक शिक्षक संघ के लमगड़ा ब्लाक अध्यक्ष गणेश भंडारी, शैलेंद्र वर्मा, नवीन वर्मा, योगेंद्र बिष्ट, पूरन रौतेला, कुंदन कनवाल, हरीश कनवाल आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें