द्वाराहाट विधानसभा में लगे पोस्टर।संवाद
- फोटो : RANIKHET
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। द्वाराहाट विधानसभा क्षेत्र में कई स्थानों पर रातों रात लगा एक पोस्टर दिन भर चर्चा का विषय बना रहा। कफड़ा, जालली और द्वाराहाट के साथ-साथ कई स्थानों पर पोस्टर चस्पा किया गया था। जिस पर एक मां और मां की गोद में बच्चा दिखाया गया है और लिखा गया है कि मम्मी मेरे पापा कौन और साथ ही लिखा है ऐसे में कैसे बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ। आखिर रात ही रात में किसने यह पोस्टर चस्पा कर दिया, इसकी जानकारी किसी को नहीं है। पोस्टर में न तो प्रिंटिंग प्रेस का नाम है और न ही मुद्रक का नाम। रात ही रात में आखिर यह पोस्टर लगाया किसने चह चर्चा द्वाराहाट में जम कर हो रही है चाहे किसी कार्यालय की बात हो किसी दुकान की बात या फिर गली चौराहों पर हर जगह इसी बात चर्चा होती देखी गई। इधर, द्वाराहाट के एसओ ने बताया कि कोई शिकायत आएगी तो पोस्टर मामले में केस दर्ज होगा। फिलहाल जांच की जा रही है।