फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: भूस्खलन से बरात फंसी, दूसरे वाहनों में शिफ्ट होकर दुल्हन के घर पहुंचे बराती

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलौना-मल्लासेरा-सिमतोली सड़क पर आई दिक्कतें
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी

काफलीगैर (बागेश्वर)। बारिश के दौरान भूस्खलन होने से बिलौना-मल्लासेरा-सिमतोली सड़क बदहाल हो गई है। सड़क पर गिरे मलबे में वाहनों के चक्के फंसने से बरात एक घंटे तक फंसी रही। बरातियों को दुल्हन के घर तक पहुंचाने के लिए दूसरे वाहनों में शिफ़्ट करना पड़ा।

शनिवार को आरे निवासी आनंद सिंह के बेटे का विवाह चनबौड़ी निवासी भगवान सिंह की बेटी के साथ था। बारात बिलौना-मल्लासेरा-सिमतोली सड़क से होकर जा रही थी। दुल्हन के गांव से करीब चार किमी पहले कठानी गांव के समीप सड़क पर गिरे मलबे में वाहन फंस गए। भूस्खलन के कारण सड़क पर भारी मात्रा में मलबा जमा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

वाहन चालकों के काफी प्रयास के बाद भी मलबे को पार नहीं किया जा सका। बरात में 18-20 टैक्सी और निजी वाहन थे। एक घंटे तक दुल्हा समेत करीब 200 बाराती फंसे रहे। बाद में दुल्हन पक्ष की तरफ से क्षेत्र के वाहनों को भेजा गया। जिनमें सवार होकर बाराती बधू के गांव पहुंचे। ग्रामीणों ने बताया कि बाद में खाली वाहनों को किसी तरह से मलबे से होकर गांव तक पहुंचाया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें