फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: श्मशान घाट पर शादी की रस्म, रिजॉर्ट प्रबंधक को नोटिस जारी

Tue, 28 Apr 2026 11:30 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी

सार

मरचूला क्षेत्र के श्मशान घाट पर शादी की रस्में निभाने का वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासन हरकत में आ गया है। मामले में संबंधित रिजॉर्ट प्रबंधक को नोटिस जारी कर तीन दिन में लिखित जवाब मांगा गया है।
विज्ञापन
अंत्येष्टि स्थल पर जयमाला की रस्म करते लोग। - फोटो : वीडियोग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मौलेखाल/रानीखेत(अल्मोड़ा)। मरचूला क्षेत्र के श्मशान घाट पर शादी की रस्म अदा करने का मामला सामने आने के बाद प्रशासन ने सख्ती दिखाते हुए संबंधित रिजॉर्ट प्रबंधक को नोटिस जारी कर दिया है। तीन दिन के भीतर जवाब नहीं मिलने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। वहीं आज प्रबंधक राकेश शर्मा तहसील पहुंचे। जहां तहसीलदार आबिद अली ने उन्हें यह कहते हुए लौटा दिया कि इस मामले पर मौखिक नहीं बल्कि लिखित में जवाब दें।
विज्ञापन


रविवार को रामगंगा और बदनगढ़ नदी के संगम स्थित श्मशान घाट पर जयमाला का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोगों में नाराजगी फैल गई थी। बताया जा रहा है कि डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए आए पर्यटकों ने संगम स्थल को चुनकर वहीं रस्म निभा दी। मामले में तहसील प्रशासन ने उप राजस्व निरीक्षक की रिपोर्ट के आधार पर नोटिस जारी किया है। तहसीलदार सल्ट आबिद अली ने बताया कि बिना अनुमति श्मशान घाट पर इस तरह की गतिविधि गंभीर है। नोटिस का संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें