फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैंट बोर्ड की वैबसाइट से मिलेगी योजनाओं की सटीक जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। छावनी परिषद के मुख्य अधिशासी अधिकारी अभिषेक आजाद ने कहा है कि केंद्र सरकार ने समाज के विभिन्न वर्गों के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं संचालित की हैं। इन योजनाओं के माध्यम से पात्र व्यक्ति लाभान्वित हो सकते हैं। राज्य सरकार द्वारा नामित विभिन्न विभाग इन्हें क्रियान्वित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस संबंध में केंद्र और राज्य की आन लाइन योजनाओं के लिंक की जानकारी छावनी परिषद की वेबसाइट के माध्यम से प्राप्त की जा सकती हैं। जिले के संबंधित विभागों के नोडल अधिकारियों के पदनाम, दूरभाष संख्या और मेल आईडी की जानकारी भी परिषद की वेबसाइट में दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें