गरुड़ (बागेश्वर)। सुमित्रानंदन पंत राजकीय महाविद्यालय गरुड़ में बीए प्रथम वर्ष की प्रवेश प्रक्रिया छह अक्तूबर से शुरू होगी। महाविद्यालय की प्राचार्य प्रेमलता कुमारी ने बताया कि प्रवेश के इच्छुक जिन छात्र-छात्राओं ने इंटरमीडिएट की परीक्षा में 250 से अधिक अंक प्राप्त किए हैं, वह प्रवेश लेने आवश्यक कागजातों के साथ कॉलेज पहुंचें।