फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उक्रांद के बेबीनार में पुरानी पेंशन बहाली का मुद्दा उठा

विज्ञापन
विज्ञापन
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। उत्तराखंड क्रांति दल के नेताओं द्वारा 20 साल कई सवाल वेबिनार कार्यक्रम में पुरानी पेंशन बहाली के मुद्दे व्यापक चर्चा की। वरिष्ठ शिक्षक, पत्रकार, राजनेताओं ने अपने विचार व्यक्त किए। कहा कि पूरे देश के अंदर कर्मचारियों ने नई पेंशन योजना का विरोध किया जा रहा है। वह पूर्व पेंशन योजना लागू करने की पुरजोर मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन

वक्ताओं ने कहा कि नई पेंशन योजना से सरकारी कर्मचारी आहत है। इसी प्रकार सेना में पेंशन देने और एक ही तरह के कार्य करने के बावजूद पैरा मिलिट्री कर्मचारियों को पेंशन न देने को लेकर भी सभी ने कड़ी नाराजगी जताई। सभी वक्ताओं ने कहा कि पूर्व की पेंशन योजना में अच्छी सेवाएं मिलती थीं। कर्मचारी भी मनोयोग से कार्य करते थे। सभी ने पुरानी पेंशन योजना को बहाल करने की मांग दोहराई। कहा कि सैकड़ों प्राथमिक विद्यालय, इंटर कॉलेज, पॉलीटेक्निक, आईटीआई आदि बंद करने के लगातार प्रयास जारी हैं, जो कि राज्य के लिए ठीक नहीं है। इसमें दिल्ली के वरिष्ठ पत्रकार और राज्य आंदोलनकारी चारु तिवारी के सवाल जवाब में राजकीय शिक्षक संघ के पूर्व मंडल मंत्री केपीएस अधिकारी, राजकीय शिक्षक संघ के पूर्व जनपद मंत्री लक्ष्मी चंद्र त्रिपाठी, राजकीय शिक्षक संघ के पूर्व महामंत्री सरदार सिंह चौहान, शिक्षक, लेखक कवि मिलिंद बिष्ट, उक्रांद के पूर्व विधायक डॉ. नारायण सिंह जंतवाल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें