फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: मौसम में उतार चढ़ाव सेहत पर भारी, सर्दी-जुकाम के मरीज बढ़े

Sat, 29 Nov 2025 11:57 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। मौसम में उतार चढ़ाव का असर लोगों की सेहत पर पड़ रहा है। लोगों को बुखार, सर्दी, जुकाम, दमा सहित अन्य रोगों ने घेर रखा है। बीमार सीधे अस्पतालों की ओर रुख कर रहे हैं। ऐसे में अस्पतालों की ओपीडी में वृद्धि हो गई है।
विज्ञापन

सुबह और शाम को ठंडी हवा चल रही है। दिन में चटख धूप खिल रही है। पल-पल बदल रहे मौसम के कारण लोग तेजी से मौसमी बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। शनिवार को जिला अस्पताल में करीब चार सौ मरीज इलाज के लिए पहुंचे।
अस्पताल खुलने से पहले ही मौरनौला, ज्वारनेड़ी, शहरफाटक, छौड़ाजा, बचकांडे, कुटौली, सिलपड़ समेत कई इलाकों से मरीज पहुंचने लगे थे। भीड़ के चलते मरीजों को कतार में लगकर अपनी बारी का इंतजार करना पड़ा। लमगड़ा से पहुंची दीपा तिवारी ने बताया कि पिछले कई दिनों से खांसी हो रही है। दवा भी खाई लेकिन मर्ज ठीक नहीं हुआ। दुबारा दिखाने आई हूं। कनोली से पहुंचे पवन सिंह ने बताया कि बुखार से पीड़ित हूं।
विज्ञापन

मौसम बदलने स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें लगातार बढ़ते जा रही है। उन्होंने कहा कि सुबह के समय पाला भी पड़ रहा है। इससे काफी ठंड पड़ रही है। शुष्क मौसम के चलते बच्चे से लेकर बूढ़े तक बीमारी की चपेट में आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें