फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: स्वास्थ्य पर पड़ रहा मौसम बदलाव का असर, वायरल फीवर के मरीज बढ़े

Wed, 06 May 2026 10:00 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। मौसम में लगातार बदलाव से लोगों के स्वास्थ्य पर असर पड़ रहा है। वायरल फीवर, त्वचा संबंधी बीमारियों के मामले बढ़ गए हैं। फिजीशियन के चार धाम ड्यूटी पर जाने से मरीजों को पांच किमी दूर बेस अस्पताल जाना पड़ा। इससे उन्हें दिक्कतें हुई।
विज्ञापन


रोजाना हो रही बारिश से तापमान में उतार-चढ़ाव आ रहा है। कभी चटक धूप में गर्मी तो कभी बारिश के कारण ठंड पड़ रही है। इससे स्वास्थ्य पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है। इसके चलते वायरल फीवर, त्वचा संबंधी, पेट दर्द, सिर सर्द संबंधी बीमारियों के मामलों में इजाफा हुआ है। बुधवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में 544 मरीज उपचार कराने पहुंचे। अस्पताल में पर्ची काउंटर से लेकर चिकित्सक कक्ष तक मरीजों की कतार रही। भीड़ के कारण मरीजों को अपनी बारी का इंतजार करना पड़ा। फिजिशियन के चारधाम ड्यूटी पर जाने से उपचार को पहुंचे मरीजों को बेस अस्पताल जाना पड़ा। वहां भी भीड़ होने से मरीजों को अपनी बारी का इंतजार करना पड़ा। भीड़ के कारण कई मरीजों को घर लौटने में विलंब हो गया। वाहन न मिलने से उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ा। सर्जन डॉ.अमित सुकोटी ऑपरेशन कर रहे थे सर्जन डॉ. धीरज राज ने मरीज देखे।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें