फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: बारिश के बाद क्वारब में खतरनाक हुई आवाजाही

Mon, 23 Jun 2025 11:39 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
क्वारब में बारिश के बाद कीचड़ होने से वाहनों की आवाजाही खतरनाक हो गई। संवाद
विज्ञापन
अल्मोड़ा। बारिश ने अल्मोड़ा-हल्द्वानी राष्ट्रीय राजमार्ग-109 पर क्वारब में वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लगाया। बारिश के चलते क्वारब में एनएच पर कीचड़ आ गया। सुरक्षा की दृष्टि से वाहनों को रुक-रुक कर निकाला गया। इससे वाहनों को अल्मोड़ा से हल्द्वानी और हल्द्वानी से अल्मोड़ा पहुंचने में तीन घंटे के बजाय पांच घंटे लगे।
विज्ञापन


सोमवार की सुबह से ही मौसम खराब रहा। दिन में रुक-रुक कर बारिश हुई। पिछले 24 घंटे में अल्मोड़ा में एक एमएम और सोमेश्वर में दो एमएम बारिश हुई। बारिश के चलते अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। बारिश के चलते अल्मोड़ा-हल्द्वानी राष्ट्रीय राजमार्ग-109 पर क्वारब में एनएच की हालत पहले से भी अधिक खराब हो गई। एनएच पर मिट्टी और कीचड़ के आने से सुरक्षा की दृष्टि से क्वारब पुल के इस पार और उस पार वाहनों को रोक दिया गया। इसके बाद रुक-रुक कर वाहनों को निकाला गया। अल्मोड़ा से हल्द्वानी बस पहुंचने में करीब तीन घंटे का समय लगता है लेकिन क्वारब में एनएच पर कीचड़ आने और कैंची में जाम के चलते पांच घंटे में हल्द्वानी पहुंचे। इस कारण कई यात्री हल्द्वानी समय पर नहीं पहुंच पाए। इससे उनकी ट्रेन छूट गई जिससे वह परेशान रहे। इधर जेई जगदीश पपनै ने बताया कि बारिश में एनएच पर आई मिट्टी को हटाया। सुरक्षा की दृष्टि से वाहनों को रुक-रुक कर निकाला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें