फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: हम जाएंगे वन दो भाई, तुम लौटो अवध रघुराई...

Sat, 21 Oct 2023 12:55 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
 रामलीला समिति कर्नाटक खोला अल्मोडा में राम केवट का मंचन करते कलाकार । संवाद
विज्ञापन
अल्मोड़ा। ठंड के बावजूद रामलीला मंचन की धूम है। श्री राम के वन जाने पर भरत और शत्रुघ्न प्रभु श्री राम से कहते है ''हम जाएंगे वन दो भाई तुम लौटो अवध रघुराई..।'' संवाद आकर्षण का केंद्र रहा।
विज्ञापन



धारानौला में रामलीला में दशरथ कैकई संवाद समेत कई प्रसंग मंचित किए गए। दशरथ का अभिनय कमलेश तिवारी, कैकई काजल, मंथरा का अभिनय रोशनी ने किया। रामलीला का उद्धाटन राजुल बंसल, शोभा टम्टा ने किया। वहां भूपाल मनराल, मनोज सनवाल, दीप जोशी, दीपक वर्मा, उमाशंकर, हर्ष कर्नाटक आदि मौजूद रहे। श्री लक्ष्मी भंडार हुक्का क्लब में आयोजित रामलीला में राम वन गमन, केवट प्रसंग, वनवासी प्रसंग समेत कई प्रसंग मंचित किए गए। मुख्य अतिथि महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष राधा बिष्ट ने रामलीला का शुभारंभ किया। विशिष्ट अतिथि सामाजिक कार्यकर्ता संजय वर्मा टेनी रहे। वहां राजेंद्र तिवारी, विनीत बिष्ट, रोहित शाह, मनोज साह, ललित मोहन साह आदि मौजूद रहे।

कर्नाटक खोला में आयोजित रामलीला में पांचवें दिन राम का वन गमन, सुमंत विलाप, केवट प्रसंग समेत कई प्रसंग मंचित किए गए। राम का अभिनय रश्मि कांडपाल, लक्ष्मण दीक्षा कर्नाटक, सीता कोमल जोशी, सुमंत मनीष जोशी, भरत पायल कांडपाल, शत्रुघ्न-निशा कांडपाल, दशरथ का अभिनय अनिल रावत ने किया। मुख्य अतिथि मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य प्रो. सीपी भैसोड़ा, विशिष्ट अतिथि एसोसिएट प्रो. डाॅ. अनिल पांडे, डाॅ. प्रीत इंद्र सिंह नेगी रहे। वहां समिति के संरक्षक बिट्टू कर्नाटक, देवेंद्र कर्नाटक, हेम जोशी, डाॅ. करन कर्नाटक, गौरव कांडपाल, दीपक पोखरिया आदि मौजूद रहे। संचालन गीतांजलि पांडे ने किया। संवाद
विज्ञापन



श्री राम बारात देखने उमड़े लोग

सोमेश्वर। श्री रामलीला कमेटी ज्युला, पातलीबगड़, ग्वालाकोट भगतोला में आयोजित रामलीला में चौथे दिन श्रीराम की बारात निकाली गई। श्री राम बारात राम मंदिर पातलीबगड़ तक गई। इसके अलावा कैकई-मंथरा संवाद, दशरथ-कैकई संवाद, राम वनवास, केवट मिलन, दशरथ मरण, चित्रकूट में राम भरत मिलाप आदि प्रसंग मंचित किए गए। हास्य कलाकार रमेश भारती, अमन भारती, विजय गिरी, मोहन सिंह, पप्पू मेहरा और शिवराज सिंह ने दर्शकों को खूब हंसाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें