फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: होटल संचालकों को टैंकर से खरीदना पड़ रहा पानी

Sat, 21 Oct 2023 12:55 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
कौसानी /गरुड़ (बागेश्वर)। शीतकालीन पर्यटन सीजन शुरू होते ही पर्यटन नगरी कौसानी की पेयजल व्यवस्था चरमरा गई है। इससे पर्यटन सीजन पर असर पड़ रहा है। कई होटल संचालकों को पानी टैंकर से खरीदना पड़ रहा है।
विज्ञापन

पर्यटक नगरी में कोसी पंपिंग और बेडरूवा से पेयजल की आपूर्ति होती है। पंपिंग योजना से बराबर पेयजल की आपूर्ति नहीं होने से होटल संचालकों को कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। होटल संचालक जल संस्थान के टैंकर से पानी खरीदने के लिए मजबूर हैं। होटल एसोसिएशन कौसानी के अध्यक्ष बबलू नेगी बताया कि कौसानी में शीतकालीन पर्यटन सीजन शुरू हो गया है।
पेयजल की बराबर आपूर्ति नहीं होने से होटल संचालक टैंकर से पानी मंगाने के लिए मजबूर हैं। होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष ने बताया कि कौसानी की पेयजल व्यवस्था दुरुस्त करने के संबंध में कई बार जल संस्थान को अवगत करा दिया गया है। उन्होंने डीएम से कौसानी की पेयजल व्यवस्था जल्द दुरुस्त करने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें