अल्मोड़ा। हवालबाग विकासखंड के महतगांव के किसानों के लिए राहत भरी खबर है। यहां चार लाख रुपये की लागत से बहुउद्देशीय टैंक का निर्माण किया जाएगा। इस टैंक में वर्षा जल का संरक्षण कर सिंचाई के लिए उपयोग किया जाएगा। इससे किसानों को खेतों की सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी उपलब्ध हो सकेगा। सिंचाई के साथ ही किसान टैंक का उपयोग मछली पालन के लिए भी कर सकेंगे। इससे उन्हें दोहरा लाभ मिलेगा।
महतगांव में कृषि एवं संरक्षण विभाग ने जल संरक्षण की पहल शुरू कर दी है। यहां चार लाख रुपये से बहुउद्देशीय टैंक का निर्माण किया जाएगा। इसमें चार लाख रुपये खर्च होंगे। योजना के तहत बारिश के पानी का संरक्षण कर इसका उपयोग खेती में किया जाएगा। टैंक की क्षमता 42 हजार लीटर की होगी। वहीं टैंक सात मीटर लंबा, चार मीटर चौड़ा और 1.50 मीटर गहरा होगा। टैंक में किसान मछली पालन कर स्वरोजगार से भी जुड़ सकेंगे।
कोट
टैंक प्रक्रिया पूरी होते ही टैंक का निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। ताकि किसानों को जल्द योजना का लाभ मिल सके।- विनोद कुमार शर्मा, कृषि एवं संरक्षण अधिकारी अल्मोड़ा