फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्माणाधीन मेडिकल के समीप जल संस्थान की पाइप लाइन फटी

विज्ञापन
निर्माणाधीन मेडिकल कालेज के नीचे गधेरे में फटी पाइप लाइन। - फोटो : ALMORA
विज्ञापन
अल्मोड़ा। मटेला से सर्किट हाउस टैंक को पानी की आपूर्ति करने वाली 12 इंच मोटी पेयजल लाइन शुक्रवार सुबह फट गई। इस कारण शहर की मुख्य बाजार, मालरोड, दुगालखोला, जोशीखोला, सेलाखोला, थपलिया समेत बड़े हिस्से में शुक्रवार को पानी की आपूर्ति ठप रही। आए दिन पेयजल आपूर्ति ठप रहने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

पहले से ही जल संस्थान कई मोहल्लों में एक दिन छोड़कर पानी की आपूर्ति कर पा रहा है। शुक्रवार सुबह करीब पांच बजे सर्किट हाउस टैंक में पानी नहीं पहुंचा तो जल संस्थान के कर्मियों ने मटेला से सर्किट हाउस टैंक को पानी की आपूर्ति करने वाली पेयजल लाइन की पेट्रोलिंग की। करीब नौ बजे निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज के नीचे गधेरे में पाइप लाइन फटी मिली। जहां पर काफी मात्रा में पानी का रिसाव हो रहा था। इसके बाद मटेला से सर्किट हाउस टैंक को पानी की सप्लाई रोकी गई।
वेल्डर को मौके पर बुलाया गया। फटी पाइप लाइन की वेल्डिंग शुरू की गई। जल संस्थान के एई मुकेश कुमार ने बताया कि इस कारण सर्किट हाउस टैंक से लाभान्वित होने वाले क्षेत्रों में शुक्रवार को पानी की आपूर्ति नहीं हो सकी। शाम पांच बजे पाइप लाइन की मरम्मत के बाद मटेला से पुन: सर्किट हाउस टैंक को पानी की सप्लाई शुरू हुई।
विज्ञापन

पेयजल समस्या को लेकर भाजपाई मौन : कांग्रेस
अल्मोड़ा। कांग्रेस नगर अध्यक्ष पूरन सिंह रौतेला ने कहा है कि कांग्रेस शासनकाल में एक दिन पानी न आने पर भाजपाई सड़कों पर उतर तत्कालीन विधायक के पुतले फूंककर धरना, प्रदर्शन करते थे, लेकिन नगर की जनता अब भी पेयजल संकट से जूझ रही है। दो-दो दिन तक कई मोहल्लों मेें पानी नहीं आ रहा है। साथ ही गंदे पानी की भी आपूर्ति हो रही है, लेकिन भाजपाई मौन हैं। पेयजल समस्या पर भाजपा की चुप्पी का जवाब जनता 2022 के चुनाव में देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें