फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: नलों से नहीं टपका जल, टैंकर से बुझी प्यास

Fri, 12 Apr 2024 12:00 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
लमगड़ा में डंपर से पानी भरते लोग। संवाद - फोटो : Samvad
विज्ञापन
हवालबाग, लमगड़ा, ताकुला विकासखंड के कई क्षेत्रों में जलापूर्ति ठप रही
विज्ञापन

अल्मोड़ा। गर्मी बढ़ते के साथ जल स्रोतों का जलस्तर घटने से पेयजल योजनाएं साथ छोड़ने लगी हैं। नलों में जल नहीं टपक रहा और टैंकर से प्यास बुझ रही है। जिले के हवालबाग, लमगड़ा, ताकुला विकासखंड के कई क्षेत्रों में जलापूर्ति ठप रही। पेयजल योजनाओं से जलापूर्ति न होने से 12 हजार से अधिक की आबादी की प्यास बुझाने के लिए टैंकरों से पानी बांटना पड़ा।
विज्ञापन


हवालबाग विकासखंड के तोली, रैंगल, भैंसवाड़ा फार्म, कसारदेवी, ताकुला के सोमेश्वर, लमगड़ा के शहरफाटक में योजनाओं से जलापूर्ति ठप रही। सूचना के बाद जल संस्थान प्रभावित क्षेत्रों में टैंकर, डंपर, पिकअप लेकर पहुंचा और इनके माध्यम से पानी बांटकर लोगों को राहत पहुंचाई। जल संस्थान के जेई विरेंद्र मेहता ने कहा कि जल स्रोतों का जलस्तर घटने से पेयजल योजनाओं से जलापूर्ति घट गई है। प्रभावित क्षेत्रों में टैंकर से पानी बांटा जा रहा है। लोगों की समस्या के प्रति संस्थान गंभीरता से काम कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें