फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: कोसी बैराज में जल्द शुरू होंगे वाटर स्पोर्ट्स, पर्यटन विकास पर जोर

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन


अल्मोड़ा। जिला पर्यटन विकास समिति की बैठक में जिले में पर्यटन गतिविधियों को बेहतर और व्यवस्थित ढंग से संचालित करने पर जोर दिया गया। साथ ही पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए कई अहम फैसले लिए गए। बैठक में खास तौर पर कोसी बैराज में जल्द वाटर स्पोर्ट्स शुरू करने की बात कही गई।

डीएम अंशुल सिंह ने जिले में चल रही और प्रस्तावित पर्यटन योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को विकास कार्यों में तेजी लाने, प्रचार-प्रसार बढ़ाने और स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के अवसर पैदा करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीएम ने कोसी बैराज क्षेत्र में वाटर स्पोर्ट्स को सभी सुरक्षा मानकों के साथ जल्द शुरू करने को कहा। कहा कि इससे पर्यटकों की संख्या बढ़ेगी और युवाओं को रोजगार मिलेगा।
बैठक में झांकर सैम मंदिर के पास प्रस्तावित ईकोलॉज हट्स और भतरौजखान में बने अतिथि गृह को जल्द संचालित करने के निर्देश भी दिए गए। इसके अलावा मल्ला महल को हेरिटेज वेडिंग डेस्टिनेशन के रूप में विकसित करने पर चर्चा हुई।
विज्ञापन

यहां शादी, सांस्कृतिक और धार्मिक कार्यक्रमों के लिए प्रति आयोजन 80 हजार रुपये शुल्क तय करने के निर्देश दिए गए। डीएम ने मानसखंड मंदिर माला मिशन को धार्मिक पर्यटन के लिए महत्वपूर्ण बताया। साथ ही जागेश्वर धाम के मास्टर प्लान के कार्यों को प्राथमिकता के साथ जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। बैठक में होटल एसोसिएशन के पदाधिकारी, नामित सदस्य और उप निदेशक पर्यटन प्रकाश सिंह खत्री समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें