अल्मोड़ा। पानी के संकट से जनता को निजात नहीं मिल पा रही है। जल संस्थान पर्याप्त पानी की आपूर्ति करने में नाकाम है। लोगों को प्राकृतिक जल स्रोतों की शरण लेनी पड़ रही है। दूसरी ओर ग्रामीण इलाकों में भी जल संकट बना हुआ है।
विज्ञापन
कोसी नदी में स्थित पेयजल पंपों के ठप रहने से शहर में कई दिनों तक पानी की आपूर्ति पटरी पर नहीं आ पा रही है। वहीं पानी खुलने का समय भी निश्चित नहीं है। इससे लोगों की समस्या और बढ़ गई है।
पिछले दिनों बारिश के बाद कोसी नदी का पानी गंदा होने और सिल्ट आने से पेयजल पंप कई घंटे नहीं चले। जिसका असर शहर की पानी आपूर्ति पर पड़ रहा है, वहीं गंदे पानी की आपूर्ति हो रही है। उधर ग्रामीण इलाकों में भी पेयजल संकट दूर नहीं हो पा रहा है। पीने के पानी और मवेशियों के लिए पानी की व्यवस्था करने में ग्रामीणों को काफी मशक्कत करनी पड़ रही है।