फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस बार गर्मियों में नहीं रहेगी पानी की किल्लत

Sat, 07 Feb 2015 11:45 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
 इस बार अल्मोड़ा और आसपास के क्षेत्रों में गर्मियों में पानी की किल्लत नहीं रहेगी। कोसी में 33.80 करोड़ की लागत से बन रहे बैराज का निर्माण अंतिम चरण में है।
विज्ञापन


 सिंचाई विभाग ने करीब 80 फीसदी काम पूरा कर लिया है। सिंचाई विभाग का दावा है कि अप्रैल तक अधिकतर काम पूरा हो जाएगा और बैराज में गर्मियों में पानी एकत्र होना शुरू हो जाएगा। लेकिन बैराज में बनने वाली करीब दो किमी लंबी और आठ मीटर ऊंची झील के जल्दी अस्तित्व में आने की उम्मीद नहीं है। क्योंकि डूब क्षेत्र में आने वाले पानी के पंपों, ट्रासंफार्मरों को हटाने और नई पेयजल लाइन बिछाने को करीब 12 करोड़ का बजट मंजूर नहीं हुआ है।
अल्मोड़ा नगर और आसपास के क्षेत्रों को कोसी से पानी की आपूर्ति होती है।

 कई क्षेत्रों में नदी के पानी से सिंचाई भी होती है। गर्मी में पानी का स्तर घट जाने से पानी की किल्लत पैदा हो जाती है। समस्या के स्थायी समाधान के लिए सरकार ने बैराज निर्माण को 33.80 करोड़ मंजूर किया। बजट मिलने के बाद सिंचाई विभाग का काम प्रगति पर है। विभाग के अधिशासी अभियंता नवीन सिंघल ने बताया कि बैराज का करीब 80 फीसदी सिविल वर्क पूरा हो गया है। बैराज के पांच गेटों का निर्माण रुड़की में चल रहा है। इनमें से दो गेट बनकर तैयार हो गए हैं। शासन से 25 करोड़ रुपए मिल गए हैं अप्रैल तक काम पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन


कोसी से पानी खींचने के लिए जल संस्थान ने तीन पंप लगाए हैं। गेट बंद होने पर बैराज में आठ मीटर ऊंचाई तक पानी भर जाएगा। ऐसे में तीनों पंपों, ट्रासफार्मरों और सप्लाई लाइनों को दोबारा स्थापित करना होगा। इसके लिए जल संस्थान ने करीब 4.85 करोड़ और जल निगम ने सात करोड़ का आगणन शासन को भेजा है, परंतु  अब तक बजट मंजूर नहीं हुआ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें