फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी तो निकला, कैसे पहुंचे गांव तक

Mon, 06 Apr 2015 11:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्राम पंचायत भनार के लिगुणिया तोक की पहाड़ी में खुदाई से ग्रामीणों को चार इंच पानी मिल चुका है। जलस्रोत से गांव की दूरी करीब डेढ़ किमी है। अब उनके सामने गांव तक पानी पहुंचाना चुनौती है। ग्रामीणों ने जल संस्थान, जल निगम से योजना का निर्माण बनाने की मांग की है।
विज्ञापन


तीन दिन पहले लिगुणिया तोक की पहाड़ी में ग्रामीणोें को भूजल स्रोत मिला था। ग्रामीणों ने वहां गड्ढा खोदकर पानी बाहर निकाला। वहां करीब चार इंच पानी निकल चुका है। बुजुर्ग प्रेम सिंह कोरंगा और सामाजिक कार्यकर्ता महिपाल सिंह कोरंगा ने शासन, प्रशासन से गांव तक योजना का निर्माण कराने की मांग की है। इधर, पेयजल संस्थान के अधिशासी अभियंता संजीव मिश्र ने बताया कि शीघ्र ही कपकोट केे जेई को मौके पर भेजा जाएगा। उनसे पूरी सूचना मिलने पर ही अगली कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें