फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: अल्मोड़ा में घरों में कम, रास्तों पर अधिक बर्बाद हो रहा है पानी

विज्ञापन
अल्मोड़ा नगर के खजांची मोहल्ले में लाइनों से लीक होता पेयजल। संवाद - फोटो : ALMORA
विज्ञापन
अल्मोड़ा। नगर में पानी की लीकेज पाइपलाइनों ने यहां के लोगों की दिक्कत बढ़ाने का काम किया है। घरों में तो पानी कम पहुंच रहा है और लीकेज लाइनों से रास्तों पर सड़कों पर हजारों लीटर पानी की बर्बादी हो रही है।
विज्ञापन

अल्मोड़ा नगर में पहले ही लोग पेयजल संकट से जूझ रहे हैं। लीकेज पेयजल लाइनें उनका दर्द बढ़ा रही हैं। नगर के विभिन्न हिस्सों में लंबे समय से पेयजल लाइनें लीकेज हैं, जिनसे हर रोज हजारों लीटर पानी की बर्बादी हो रही है। खजांची मोहल्ले में बीते छह दिनों से लीकेज लाइन से पानी रास्ते पर बह रहा है। पोखरखाली, टैक्सी स्टेंड, धारानौला में भी कई स्थानों पर ऐसे ही हालात हैं।
विज्ञापन

लीकेज लाइनों से दूषित पानी की आपूर्ति का खतरा
अल्मोड़ा। नगर में अधिकतर स्थानों पर नालियों से होकर पेयजल लाइनें गुजर रही हैं। लीकेज लाइनों से दूषित पानी की आपूर्ति का खतरा भी बना हुआ है। संवाद
कोट- विभाग लगातार लीकेज लाइनों की मरम्मत का काम करता है। जहां लाइनें लीकेज हैं, जल्द वहां टीम भेजकर इसे ठीक किया जाएगा।
अरुण कुमार सोनी, ईई, जल संस्थान, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें