फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अल्मोड़ा की मुख्य बाजार और मालरोड क्षेत्र में नहीं आया पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। जल संस्थान शहर और आसपास के लोगों को पर्याप्त पानी की आपूर्ति नहीं कर पा रहा है। बुधवार को भी नगर की मुख्य बाजार और मालरोड क्षेत्र में पानी की आपूर्ति नहीं हुई। जिसके चलते लोगों को पेयजल संकट से जूझना पड़ रहा है।
विज्ञापन

शहर और आसपास के इलाकों में 16 एमएलडी पानी जरूरत है। जल संस्थान आठ से नौ एमएलडी पानी ही उपलब्ध करा पा रहा है। शहर के कई इलाकों में बरसात के मौसम में भी एक दिन छोड़कर पेयजल आपूर्ति की जा रही है। सर्किट हाउस टैंक में बुधवार को पर्याप्त पानी का स्टॉक नहीं होने से मुख्य बाजार में पल्टन बाजार, थाना बजार, गंगोला मोहल्ला, खजांची मोहल्ला, कचहरी बाजार समेत बाजार के अन्य इलाकों में बुधवार को पानी की सप्लाई ठप रही। जिससे लोग पानी को लेकर खासे परेशान रहे।
इसके अलावा मालरोड में चौघानपाटा, बस स्टेशन, थपलिया समेत अन्य इलाकों में भी शाम के समय पानी नहीं खुला। इससे लोगों के साथ ही दुकानदारों को भी पानी की किल्लत से जूझना पड़ा। जल संस्थान के सहायक अभियंता मुकेश कुमार ने बताया कि खराबी आने से दिन में करीब दो घंटे कोसी में पंपों में नहीं चल पाए। जिससे शहर को पर्याप्त पानी सप्लाई नहीं हो पाया। जिन इलाकों में बुधवार को पानी नहीं आया है वहां बृहस्पतिवार को पानी सप्लाई किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें