फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर से लेकर गांवों तक पानी के लिए हाहाकार 

Sun, 12 May 2019 11:40 PM IST
दीपक नेगी अल्मोड़ा।
विज्ञापन
खड़कूना में पिकप में भरकर लाए गए टैंक से पानी भरते ग्रामीण। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
पेयजल संकट बढने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नगर समेत ग्रामीण क्षेत्रों में पानी की किल्लत बढ़ने लगी है। लोगों को पीने के साथ-साथ मवेशियों के लिए पानी जुटाने में काफी परेशानी हो रही है।
विज्ञापन


जल संस्थान नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में पर्याप्त पानी आपूर्ति नहीं कर पा रहा है। शहर के कई मोहल्लों में जरूरत के अनुसार लोगों को पानी नहीं मिल पा रहा है। कई मोहल्ले ऐसे हैं जहां एक दिन छोड़कर पानी की आपूर्ति हो पा रही है। जल संस्थान ने रविवार को नगर में मालरोड में एमईएस के समीप, पातलदेवी, चीनाखान, ग्रामीण क्षेत्रों में डोल आश्रम, सिराड़, महतगांव इलाकों में टैकरों से पानी पहुंचाया। हवालबाग ब्लाक के खड़कूना में पिकप से पानी पहुंचाया गया।

सल्ट ब्लाक के कई गांवों में पानी के लिए हाहाकार 
मौलेखाल (अल्मोड़ा)। सल्ट  ब्लाक के सकनणा, कालीगांव, आंसूतले, अमधार, पटोड़ी, नकुचिया, पैंसिया, रणथंबल, झिमार, बिरल गांव में एक दिन छोड़कर लोगों को पानी मिल रहा है। ग्रामीण दो से तीन किमी दूर प्राकृतिक जल स्रोतों से पानी ढो रहे हैं। वहां भी पर्याप्त पानी नहीं मिल रहा है। इस कारण ग्रामीणों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।  ग्रामीणों ने बताया कि सकनणा के लिए बनी पेयजल योजना में एक माह से पेयजल आपूर्ति ठप पड़ी है। मानिला-बरकिंडा पेयजल योजना से सकनणा में पानी की आपूर्ति की जा रही है। प्रधान सीता देवी ने जल संस्थान से एक दिन छोड़कर पेयजल टैंकर भेजकर पानी वितरित करने की मांग की। ब्यूरो
विज्ञापन


भतरौंजखान में भी पेयजल संकट से लोग परेशान 
भतरौंजखान। क्षेत्र में पानी की भारी किल्लत बनी हुई है। नगर से लगे भतरौंज, नौघर, च्यूनी, रौलखेत आदि स्थानों में लोग काफी दूर से पानी लाने को मजबूर हैं। जहां एक ओर पानी के प्राकृतिक स्रोत सूखने लगे हैं वहीं क्षेत्र में एकमात्र कोसी पंपिंग पेयजल योजना भी दम तोड़ती नजर आ रही है। गत दो दिनों से पेयजल आपूर्ति ठप पड़ी है। लोग पानी के लिए हैंडपंपों पर निर्भर हैं। 
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें