फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चांदीखेत में बड़ौदा बैंक में घुसा गधेरे का पानी

Sun, 21 Jun 2015 01:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, चौखुटिया (अल्मोड़ा)।
विज्ञापन
विज्ञापन
शुक्रवार देर रात हुई भारी बारिश के चलते कालीगाड़ गधेरे का पानी चांदीखेत बाजार में घुस गया। सबसे अधिक प्रभावित बैंक ऑफ बड़ौदा की शाखा हुई है। बैंक प्रबंधक अभिनव सिंह ने बताया कि कीचड़ और पानी पूरे बैंक परिसर, एटीएम कक्ष और कंप्यूटर कक्ष में घुस गया, जिससे बैंक में कार्य ठप रहा।
विज्ञापन


इधर, तहसील से मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम पंचायत महतगांव में सौकी बाड़ी गधेरे का पानी और मलबा खुशाल सिंह, लक्ष्मण सिंह, बसंत सिंह और प्रकाश चंद्र के मकानों के प्रथम तल (गोठ) में घुस गया। जिससे वहां रखा गेहूं, धान और आटा आदि राशन खराब हो गया।

प्रभारी तहसीलदार दीवान सिंह बिष्ट ने मौका मुआयना किया। इस दौरान पेशकार कौशिक बनौला, राजस्व निरीक्षक इसरार अहमद व महेश बिष्ट आदि थे।

इधर बीडीओ एमसी जोशी ने महतगांव में मौका मुआयना करने के बाद बताया कि गधेरे से पानी रिहायश में आने से रोकने के लिए मनरेगा के तहत सुरक्षा दीवार बनाई जाएगी। इस दौरान ग्राम प्रधान दीप चंद्र हर्बोला आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें