फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर में गहराने लगा पानी का संकट

Sat, 25 Jun 2016 12:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रानीखेत (अल्मोड़ा)।
विज्ञापन
रानीखेत में पेयजल किल्लत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। नगर के लिए बनी छावनी परिषद की एकमात्र देवीढुंगा पेयजल पंपिंग योजना के पंप हाउस में नियमित बिजली की आपूर्ति नहीं होने से नगर क्षेत्र में पानी का संकट गहराने लगा है। पर्याप्त पानी नहीं मिलने से लोगों में आक्रोश है। इधर छावनी उपाध्यक्ष मोहन नेगी की पहल पर मुख्य अधिशासी अधिकारी एमवीएन रेड्डी ने पावर कारपोरेशन के अधिशासी अभियंता को फिर से पत्र भेजकर बिजली की लाइन को दुरुस्त करने की मांग की है।
विज्ञापन


मालूम हो कि नगर में एकमात्र देवीढुंगा पेयजल योजना से पानी की आपूर्ति होती है। पावर कारपोरेशन की बिजली की लाइन घने जंगल से होकर गुजरती है, जो हल्की आंधी में भी बाधित हो जाती है। यह समस्या लंबे समय से चल रही है। छावनी परिषद उपाध्यक्ष मोहन नेगी ने कहा कि  विद्युत आपूर्ति नहीं होने से पंप हाउस से पानी की पंपिंग नहीं हो पा रही है, जिस कारण नगर में की समस्या गहराने लगी है।

लोग शिकायतें लेकर पहुंच रहे हैं, पूर्व में भी उन्होंने छावनी परिषद के अधिकारियों को इस भारी समस्या से अवगत कराया था, लेकिन समस्या सुलझने का नाम नहीं ले रही है। उनके पत्र का संज्ञान लेते हुए छावनी परिषद के मुख्य अधिशासी अधिकारी ने पावर कारपोरेशन के अधिकारियों से कहा है कि पंप हाउस में विद्युत आपूर्ति प्रभावित हो रही है। इससे मोटर पंप नहीं चल रा रहे हैं। पूर्व में उन्होंने भी कारपोरेशन के कर्मचारियों को यह शिकायत की थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन


रानीखेत। नगर के निकटवर्ती कुंपुर लालकुर्ती में भी पानी की समस्या गहराने लगी है। यहां एमईएस पानी बांटने का कार्य करती है। स्थानीय  नागरिकों का कहना है कि पिछले कई दिनों से उन्हें नियमित पानी नहीं मिल रहा है। एक दिन छोड़कर पानी दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें