फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार की आली की महिलाओं ने किया जल संस्थान के ईई का घिराव

विज्ञापन
अल्मोड़ा में जल संस्थान के अधिशासी अभियंता केएस खाती घिराव करती महिलाएं। - फोटो : ALMORA
विज्ञापन
अल्मोड़ा। सरकार की आली क्षेत्र में पिछले काफी दिनों से पेयजल समस्या से लोग परेशान हैं। बुधवार को गांव की महिलाएं और ग्रामीण पूर्व विधायक मनोज तिवारी के नेतृत्व में बिष्टाकूड़ा स्थित जल संस्थान के अधिशासी अभियंता कार्यालय पहुंचे। उन्होंने जल संस्थान के ईई केएस खाती का घेराव किया।
विज्ञापन

उन्होंने विभाग के खिलाफ नारेबाजी कर जल संस्थान कर्मियों की कार्यशैली पर सवाल उठाए। कहा कि कई बार जल संस्थान के अधिकारियों और कर्मचारियों से पेयजल समस्या का समाधान करने की गुहार लगाई जा चुकी है लेकिन इस ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। लोगों को जरूरत के अनुसार पानी नहीं मिल पा रहा है। पूर्व विधायक तिवारी ने भी ईई से समस्या का समाधान करने को कहा। गांव के प्रधान धीरज गैलाकोटी ने कहा कि यदि जल्द पेयजल की समस्या का विभाग समाधान नहीं करता है तो ग्रामीणों को साथ लेकर धरना, प्रदर्शन किया जाएगा। वहां युकां जिलाध्यक्ष निर्मल रावत, ममता तिवारी, रेखा पंत, सावित्री देवी, गायत्री सिराड़ी, हेमा साह, खीमा भगत, वेद भगत, भुवन पंत, रेनू पांडे, सरस्वती लोहनी, नीमा जोशी, सुषमा गुरुरानी, गीता पाठक आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें