फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताड़ीखेत के गांवों में फिर गहराया पानी का संकट

विज्ञापन
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। ताड़ीखेत विकासखंड के गांवों में पानी की समस्या दोबारा गहराने लगी हैं। ब्लॉक के डौरब, बजीना आदि गांवों के ग्रामीण पिछले कुछ दिनों से संकट झेल रहे हैं। पारंपरिक स्रोतों और हैंडपंपों पर निर्भर होकर रह गए हैं। बताया जा रहा है कि योजना की लाइन क्षतिग्रस्त होने से किल्लत बढ़ी है। इन गांवों के लिए एड़ी-रूमा पेयजल योजना से पानी की आपूर्ति होती है।
विज्ञापन

डौरब, बजीना सहित तमाम गांवों के लिए 40 साल पहले एड़ी-रूमा ग्राम समूह पेयजल योजना का निर्माण हुआ, बताया जा रहा है कि तब से योजना का पुनर्गठन नहीं हुआ है, आए दिन पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो जाती है, जिस कारण कई हफ्तों तक किल्लत रहती है।
इधर, पिछले चार दिनों से डौरब और बजीना में दोबारा पानी का संकट बढ़ चुका है। प्राकृतिक जल स्रोत भी कई साल पहले सूख चुके हैं। ऐसे में ग्रामीण गांव से दूर कई किमी दूर हैंडपंप अथवा प्राकृतिक जलश्रोतों से पानी ढोने को मजबूर हैं। गांवों में इन दिनों काम धंधे का सीजन चल रहा है, ग्रामीणों का अधिकांश वक्त पानी जुटाने में ही व्यतीत हो जा रहा है। ग्रामीणों ने कहा कि यदि शीघ्र पाइपलाइनों को ठीक नहीं किया गया तो ग्रामीण आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें