फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गरुड़ बाजार सहित एक दर्जन से अधिक गांवों में पेयजल संकट गहराया

विज्ञापन
विज्ञापन
गरुड़ (बागेश्वर)। बारिश से गरुड़ नगर पेयजल योजना ध्वस्त हो गई है। इससे गरुड़ बाजार सहित बाजार सहित एक दर्जन गांवों में पेयजल संकट गहरा गया है। पेयजल संकट के दौर से गुजर रहे टीट बाजार, टानीखेत, बैजनाथ के लोगों को जल संस्थान ने टैंकर से पानी की आपूर्ति की। इस दौरान टैंकर का पानी समाप्त होने पर अधिकतर ग्रामीणों को खाली बर्तन लेकर घर लौटना पड़ा।
विज्ञापन

गरुड़ नगर पेयजल योजना का हेड तीन दिन पूर्व बारिश से ध्वस्त हो गया था। टीट बाजार, भकुनखोला, स्याल्दे टीट, नौघर, गोल मार्केट, गरुड़ बाजार और गढ़सेर के ग्रामीण तीन दिन से बारिश के पानी से काम चला रहे थे। गरुड़ बाजार और नगर से जुड़े गांवों पेयजल संकट गहराता देख जल संस्थान ने शनिवार को टानीखेत, टीट बाजार, बैजनाथ में टैंकर से पानी की आपूर्ति की। वितरण के दौरान टैंकर का पानी समाप्त होने पर नौघर और टीट बाजार के अधिकांश लोगों को खाली बर्तन लेकर घर लौटना पड़ा। जल संस्थान के जेई अशोक कुमार भट्ट ने बताया कि क्षतिग्रस्त पेयजल योजना को ठीक करने का काम चल रहा है। रविवार तक नगर में पेयजल की आपूर्ति कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें