फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: द्वाराहाट नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में एक माह से पानी की आपूर्ति ठप

विज्ञापन
द्वाराहाट के बूंगा क्षेत्र में दूरदराज से पानी ढोकर लाते बच्चे और महिलाएं। संवाद - फोटो : RANIKHET
विज्ञापन
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। नगर सहित कई गांवों में पेयजल संकट बरकरार है। बूं्गा-ऊंचाकोट पेयजल योजना पिछले एक महीने से क्षतिग्रस्त होने के कारण ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल के लिए हाहाकार मचा हुआ है। ग्रामीण नौलों और पारंपरिक पेयजल स्रोतों पर निर्भर होकर रह गए हैं। ग्रामीणों ने शीघ्र आपूर्ति न होने पर आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि कई बार पेयजल विभाग के अधिकारियों को सूचना दी गई लेकिन आज तक सार्थक कार्रवाई नहीं हो सकी है। बार बार बहाने बनाकर टाल दिया जाता है। सुबह शाम कड़ाके की ठंड पड़ रही है ऐसे में कैसे पानी की व्यवस्था होगी। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि शीघ्र पेयजल आपूर्ति नहीं हुई तो जल संस्थान कार्यालय का घेराव किया जाएगा।
इधर रामगंगा पेयजल योजना में भी मोटर फुंक जाने से पेयजल आपूर्ति बाधित हो गई है। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि मोटर फुंकने से समस्या आई है। मैकेनिक और विभागीय कर्मचारी मौके पर कार्य कर रहे हैं। शुक्रवार तक पेयजल आपूर्ति हो जायेगी। बूंगा- ऊंचाकोट के गोपाल चौधरी, हरीश नेगी, हेम नेगी, अनीता देवी, बीना देवी, अरविंद चौधरी, धन सिंह रौतेला, विपिन रौतेला, महेश चौधरी आदि ने कहा कि पिछले एक महीने से लगातार विभाग के चक्कर काटकर थक चुके हैं, लेकिन ग्रामीणों की बातों पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। बिल पूरा वसूला जा रहा है, बावजूद सुविधाएं सिफर हैं।
विज्ञापन

-बूंगा-ऊंचाकोट पेयजल योजना पुरानी होने से कई जगह लाइन खराब हो गई है। रामगंगा पेयजल योजना में मोटर फुंक जाने से समस्या आई है। शुक्रवार तक दोनों लाइनों में पेयजल आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
विज्ञापन

-सुरेंद्र सिंह रौतेला जेई, जल संस्थान द्वाराहाट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें