फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: स्यालटीट में पेयजल संकट गहराया

विज्ञापन
गरुड़ में एसडीएम को ज्ञापन सौपते बीडीसी सदस्य भोला पांडे। संवाद - फोटो : GARUD
विज्ञापन
गरुड़ (बागेश्वर)। कड़ाके स्यालटीट में पंद्रह दिन से पेयजल की आपूर्ति नहीं होने ग्रामीण परेशान है। ग्रामीण नदी से पानी ढोकर अपनी प्यास बुझा रहे हैं। मटेना के क्षेपंस भोला दत्त तिवारी ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर शीघ्र पेयजल आपूर्ति सुचारु किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

एसडीएम राजकुमार पांडे को सौंपे ज्ञापन में मटेना के क्षेत्र पंचायत सदस्य भोला दत्त तिवारी व ग्राम प्रधान रविशंकर बिष्ट ने कहा है कि वृहद पेयजल योजना के चरमरा जाने से एक पखवाड़े से स्यालाटीट गांव में पेयजल के लिए हाहाकार मचा हुआ है। नलों में पानी नहीं आने से लोग काफी परेशान हैं। लोग ठंडे में दूरदराज क्षेत्रों से पानी ढो रहे हैं। उन्होंने कहा कि जल निगम के जेई द्वारा फोन भी नहीं उठाया जाता है और न ही उनकी समस्या सुनी जाती है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि तीन दिन के भीतर पेयजल आपूर्ति सुचारु नहीं हुई तो वे ग्रामीणों को साथ लेकर उग्र आंदोलन करने को बाध्य होंगे। एसडीएम राजकुमार पांडे ने उन्हें आश्वासन दिया कि शीघ्र पेयजल आपूर्ति सुचारु की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें