फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैसिया बाजार में लोगों को एक दिन छोड़कर मिल रहा पानी

Thu, 29 Mar 2018 11:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  अल्मोड़ा।
विज्ञापन
स्टैंड पोस्ट में पानी का इंतजार करते लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

गर्मी बढ़ने के साथ ही सल्ट विकासखंड के अंतर्गत पैसिया बाजार में पेयजल किल्लत भी गहराने लगी है। पानी नहीं मिलने के कारण लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लोग हैंडपंप अथवा स्थानीय जल स्रोतों से पानी ढो रहे हैं। स्टैंड पोस्टों में पानी के लिए सुबह से ही लोगों की भीड़ लग रही है। 

विज्ञापन


वर्ष 1975-76 में पैसिया के लिए पेयजल योजना बनाई गई थी। यह योजना काफी पुरानी हो चुकी है। योजना के पाइप कई स्थानों पर जीर्ण-शीर्ण हैं। जिससे पानी लीकेज होते रहता है। गर्मी बढ़ने और योजना के स्रोत रिचार्ज नहीं होने से पेयजल योजना में जरूरत के मुताबिक पानी की आपूर्ति नहीं हो रही है। स्थिति यह है कि लोगों को एक दिन छोड़कर पानी मिल रहा है।

पेयजल किल्लत के कारण नौकरीपेशा लोगों और किराये में रहने वाले छात्र-छात्राओं को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। पैसिया बाजार में एकमात्र हैंडपंप लगा है। लीलाधर और देव सिंह रावत ने बताया कि इस संबंध में जल संस्थान के अधिकारियों को कई बार सूचना दी, लेकिन पेयजल किल्लत दूर नहीं की गई है। उन्होंने जल संकटग्रस्त क्षेत्र में टैंकरों से पानी वितरित करने की मांग की। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें