फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सल्ट के कई गांवों में पानी के लिए हाहाकार

Tue, 30 Jan 2018 10:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
विज्ञापन
water rates hike
विज्ञापन
सल्ट विकासखंड के आधा दर्जन से अधिक गांवों में गत तीन दिनों से पेयजल आपूर्ति ठप है। ठंड के मौसम में भी पानी नहीं मिलने के कारण लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीण दो से तीन किमी दूर स्थित जल स्रोतों और हैंडपंपों से पानी ढो रहे हैं। ग्रामीणों ने पेयजल आपूर्ति शीघ्र सुचारू नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। 
विज्ञापन


गुलार-करगेत पेयजल योजना से सल्ट विकासखंड के मौलेखाल, शशिखाल, सदरखोला, घसकोट, पोखरी, बैला, देवायल, करगेत आदि गांवों में जलापूर्ति की जाती है। गत तीन दिनों से उपरोक्त सभी गांवों में पेयजल आपूर्ति ठप है।

ग्रामीण दो से तीन किमी दूर प्राकृतिक जल स्रोत और हैंडपंपों से पानी ला रहे हैं। पेयजल स्रोतों मेें सुबह से ही पानी के लिए ग्रामीणों की भीड जुट रही है। इसके बाद भी लोगों को जरूरत के मुताबिक पानी नहीं मिल रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि गुलार-करेगत पेयजल योजना काफी पुरानी है।
विज्ञापन


पेयजल योजना के पाइप जीर्ण-शीर्ण हालत में हैं। कई स्थानों पर पानी लीकेज भी हो रहा है। ग्रामीणों ने कहा कि इस संबंध में पूर्व में कई बार जल संस्थान के अधिकारियों को सूचना दी गई, लेकिन जीर्ण-शीर्ण पेयजल योजना के पाइप आज तक नहीं बदले गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें