फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खत्याड़ी क्षेत्र में तीन दिन बाद आ रहा पानी

Fri, 14 Jun 2019 12:31 AM IST
बृजमोहन बृजमोहन अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा
विज्ञापन
चितई में टैंकर से पानी भरते लोग। - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
गर्मी के सीजन में पेयजल व्यवस्था पटरी पर नहीं आ पा रही है। नगर समेत ग्रामीण इलाकों में पेयजल संकट से जनता परेशान है। शहर से लगी ग्राम पंचायत खत्याड़ी के कई इलाकों में तीन बाद पानी की आपूर्ति हो रही है। इससे लोगों में रोष है।
विज्ञापन


पानी का संकट गहराता जा रहा है। जगह-जगह पानी की समस्या बनी हुई है। ग्राम पंचायत खत्याड़ी के अंतर्गत मनोज बिहार कालोनी, आदर्श कालोनी, इंदिरा कालोनी, लोअर मालरोड क्षेत्र में पेयजल संकट गहराता जा रहा है। लोगों ने बताया कि जल संस्थान तीन दिन बाद पानी की आपूर्ति कर पा रहा है। कहीं दिन में 12 बजे और कही रात में पानी की खुल रहा है। समय पर पानी की आपूर्ति नहीं खुलने से लोग परेशान हैं। खत्याड़ी के पूर्व प्रधान ने इस संबंध में डीएम को ज्ञापन देकर पेयजल आपूर्ति सुचारू करने की मांग की है।

इधर जल संस्थान ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क से लगे इलाकों में टैंकरों से पानी की आपूर्ति कर रहा है। बृहस्पतिवार को बसौली, चौखुटिया, सोमेश्वर, झांकरसैम मंदिर, चितई गांव, बाराकोट, शीतलाखेत, गिरचोला, होली-डे-होम, न्यू गल्र्स हॉस्टल खत्याड़ी, डीनापानी में टैंकरों से पानी की सप्लाई की। टैंकरों के पहुंचते ही काफी संख्या में लोग पानी भरने पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें