फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रानीखेत में शो पीस बने वाटर एटीएम

Sun, 22 Apr 2018 10:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  अल्मोड़ा।
विज्ञापन
रानीखेत में खराब पड़ा वाटर एटीएम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

गर्मियों में पर्यटकों को शुद्ध पानी उपलब्ध कराने की मुहिम अपेक्षित सफल नहीं हो पा रही है। छावनी परिषद ने दो साल पूर्व यहां रोडवेज और केमू स्टेशन पर दो वाटर एटीएम स्थापित किए थे, लेकिन दोनों एटीएम अधिकांश समय खराब रहते हैं। पर्यटक इन एटीएम में एक रुपये का सिक्के से एक लीटर पानी ले सकते हैं, लेकिन फिलहाल यह योजना दम तोड़ती नजर आ रही है। दोनों एटीएम लगभग साढ़े आठ लाख रुपये की लागत से लगाए गए थे। 

विज्ञापन


छावनी परिषद द्वारा स्थापित दोनों वाटर एटीएम फिलहाल शो पीस बने हुए हैं। छावनी के अधिकारी भी स्वयं मान रहे हैं कि कई बार एटीएम में खराबी आ जाती है। पर्यटक वाटर एटीएम में एक रुपये का सिक्का डालकर एक लीटर पानी ले सकते हैं।  लोगों का कहना है कि कई बार छावनी परिषद से इन्हें ठीक करने की गुजारिश की जा चुकी है, लेकिन कोई लाभ नहीं मिल पा रहा है। कई लोगों का कहना है कि उद्घाटन के कुछ समय बाद ही इन्होंने काम करना बंद कर दिया था। हालांकि इस बारे कैंट के अधिकारियों से जब बात की गई तो उनका कहना है कि एटीएम काम कर रहे हैं, कई बार इन्हें ठीक कराया जा चुका है, लेकिन अधिकांश लोगों को अभी तक इसके संचालन की ही जानकारी नहीं है। स्थानीय लोग इसके इस्तेमाल के लिए छावनी परिषद मुख्यालय में कार्ड बनाने भी नहीं पहुंच रहे। 
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें