सील क्षेत्र की निगरानी करती पुलिस।
- फोटो : RANIKHET
रानीखेत (अल्मोड़ा)। लॉकडाउन की तिथि बढ़ने के बाद पुलिस ने रानीखेत में सतर्कता और बढ़ा दी है। यहां एक जमाती के कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद पुलिस और प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैदी बरते हुए है। सील एरिया में चारों तरफ बैरिकेडिंग की गई है। यहां हर आने जाने वाले पर निगाह रखी जा रही है। इसके अलावा प्रशासन ड्रोन की मदद भी ले रहा है।
रानीखेत में कुुरैशियन मोहल्ले को हॉट स्पाट की श्रेणी में रखा गया है। यहां भारी संख्या में पुलिस बल भी तैनात है। इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग की चार टीमें यहां लोगों के स्वास्थ्य की जांच में जुटी हुई हैं। दवाई लाने जा रहे लोगों का भी चौराहे पर पंजीकरण किया जा रहा है। कोतवाल हरेंद्र चौधरी ने बताया कि मुस्तैदी बरती जा रही है। अनावश्यक बाहर घूम रहे लोगों पर लगाम कस ली गई है। लोग कम ही बाहर निकल रहे हैं।