भैंसियाछाना विकासखंड के अंतर्गत जिंगल नदी में बना पैदल पुल खस्ताहाल बना है। पुल का डामर उखड़ गया है। ग्रामीणों ने पत्थर और लकड़ी से किसी तरह पुल को चलने लायक बना रखा है।
जिंगल नदी में बना पैदल पुल खस्ताहाल हो गया है। इससे होकर त्रिनैली, ज्यूड़ा, धौलनैली, कोटा, निशनैली आदि गांवों के लोग, छात्र-छात्राएं आदि जाते हैं, लेकिन वर्तमान में पुल की दशा खराब है। वहीं सेराघाट मार्ग की दशा भी खराब है। सड़क किनारे पैराफिट नहीं हैं।
इधर भाजपा पदाधिकारियों ने इस संबंध में जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर पुल और सड़क की दशा सुधाने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में जिलाध्यक्ष गोविंद सिंह पिलख्वाल, गोपाल सिंह चम्याल मोहन सिंह बाणी, शिव मंगल पांडे, मोते सिंह बिष्ट, हरीश सिंह नेगी, शिव सिंह वाणी, शिव सिंह मेहरा आदि शामिल हैं।
फोटो लाइन- दुर्घटना को दावत दे रहा ज्यूड़ा पैदल पुल। (फाइल नं. 09एएलएम5पी)