फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: क्रीम घोटाले की जांच न होने पर दुग्ध आपूर्ति ठप करने की चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। दुग्द उत्पादक और सचिव विकास संगठन दुधौली के पदाधिकारियों का एक शिष्टमंडल 20 सूत्री मांगों के लिए दुग्ध संघ के प्रधान प्रबंधक पुष्कर सिंह नगरकोटी से मिला। इस दौरान उनसे हुई वार्ता में कई मांगों पर सहमति बनी। प्रधान प्रबंधक ने समस्याओं का जल्द समाधान करने का आश्वासन दिया। दुग्ध उत्पादकों और सचिवों ने कहा कि बागेश्वर कमेडी अवशीतक केंद्र में हुए क्रीम घोटाले की एक माह के भीतर जांच कराई जाए। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर उनसे वसूली की जाए। उन्होंने जांच न होने पर दुग्ध आपूर्ति ठप कर आंदोलन करने की चेतावनी दी। वहां संगठन के अध्यक्ष आनंद सिंह बिष्ट, गोविंद सिंह, मधुलता रावत, गोपाल सिंह, श्याम सुंदर सिंह, रवींद्र खाती, उमेश चंद्र, हेम चंद्र आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें