बीएड, टीईटी बेरोजगार प्रशिक्षितों की बैठक में सरकार से प्राइमरी, जूनियर हाईस्कूलों में शिक्षकों के खाली पद ब्लॉक स्तर पर विषयवार शीघ्र भरने की मांग की गई। बैठक में मांग शीघ्र पूरी न होने पर आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी गई।
वक्ताओं ने चिंता जताई कि यदि राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद (एनसीटीई) की गाइडलाइन के अनुसार यदि 31 मार्च तक बीएड, टीईटी प्रशिक्षितों की नियमानुसार तैनाती नहीं मिली तो इसके बाद उन्हें प्राइमरी स्कूलों में शिक्षक बनने का अवसर नहीं मिलेगा।
बैठक में शासन से प्रशिक्षितों के हितों को देखते हुए तत्काल नियुक्ति प्रक्रिया शुरू करने की मांग की। वहां कुंदन सिंह, अनीता, मनोहर आर्या, संतोष उप्रेती, अरविंद उपाध्याय, आनंद सिंह, बबीता गढ़िया, प्रमोद कुमार, हरीश गोस्वामी, विनोद सिंह आदि थे।