फोटो- 30एएलएम04पी- दूनागिरी में दुग्ध उत्पादक विकास संगठन की बैठक में मौजूद सदस्य। स्रोत- जागरू
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। दूनागिरी में दुग्ध उत्पादक विकास संगठन की बैठक हुई। बैठक के बाद समिति के सदस्यों ने उत्तराखंड डेयरी विकास विभाग के निर्देशक को ज्ञापन भेजकर दुग्ध संघ में चल रहे भ्रष्टाचार की जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग उठाई।
संगठन अध्यक्ष आनंद सिंह बिष्ट ने कहा कि दुग्ध संघ अल्मोड़ा के प्रधान प्रबंधक पुष्कर सिंह नगरकोटी के प्रयासों से समितियों पशु आहार, साइलेज, भूसा, कैल्शियम, मिनरल मिक्चर, पशु औषधि, दुग्ध उत्पादक प्रोत्साहन आदि की सुविधा मिल रही है। उन्होंने प्रधान प्रबंधक को हटाए जाने और स्थानांतरित करने को सूचना पर नाराजगी जताई। कहा कि एक वर्ष के भीतर चार प्रधान प्रबंधकों को हटाना संदेहास्पद है। जिससे संघ का कार्य बाधित हो रहा है और दुग्ध उत्पादक की भी दिक्कतें बढ़ रही है। उन्होंने जल्द समिति की समस्याओं का समाधान नहीं होने पर दुग्ध आपूर्ति बंद करने की चेतावनी दी। वहां राधा देवी, विमला रावत, दुर्गा बाजनी, श्याम सिंह, उमेश, प्रताप सिंह, भुवन राम, उत्तम सिंह आदि मौजूद रहे।