फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: पुरानी पेंशन बहाली के लिए प्रदेश व्यापी आंदोलन की चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। पुरानी पेंशन बहाली राष्ट्रीय आंदोलन के कुमाऊं मंडल अध्यक्ष राजू महरा ने कहा कि बजट शिक्षकों, कर्मचारियों और अधिकारियों के लिए निराशाजनक है। इनकम टैक्स की दरें यथावत रखी गई हैं, किसी भी प्रकार के निवेश और हाउस लोन आदि पर कोई छूट नहीं दी गई है। पुरानी पेंशन बहाली के संदर्भ में कोई प्रावधान नहीं किया गया। आठवें वेतन आयोग की भी कोई चर्चा नहीं की गई।
विज्ञापन

शीघ्र ही पुरानी पेंशन बहाली को लेकर प्रदेश व्यापी आंदोलन शुरू किया जाएगा। ऑनलाइन बैठकों का दौर जारी है, इसके तुरंत बाद ब्लाकों, जनपदों के बाद मंडल व प्रदेश स्तर पर आंदोलन की रूपरेखा तैयार की जा रही है। सरकार लगातार कर्मचारियों, शिक्षकों और अधिकारियों की जायज मांगों की अनदेखी कर रही है। अपनी संवैधानिक मांगों के पूरा होने तक सभी कर्मचारी-शिक्षक, अधिकारी संगठन पुरानी पेंशन बहाली आंदोलन के बैनर तले संघर्ष करते रहेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें