फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रविवार के बंद पर रानीखेत व्यापार मंडल में दो फाड़

विज्ञापन
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। गोल्फ मैदान खोलने के लिए व्यापार मंडल में दो फाड़ हो गए हैं। महामंत्री और महिला उपाध्यक्ष ने कार्यकारी व्यापार मंडल पर उन्हें और अन्य व्यापारियों को विश्वास में नहीं लेने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि ऐसे फैसले खुली बैठक में लिए जाने चाहिए थे। कोरोना लॉकडाउन के चलते पहले ही व्यापारी भारी नुकसान में हैं।
विज्ञापन

रानीखेत के गोल्फ मैदान को आम नागरिकों और पर्यटकों के लिए बंद कर दिया गया है। इस मामले को लेकर आक्रोश नहीं थम रहा है। कार्यकारी व्यापार मंडल ने इसके विरोध में रविवार को पूर्ण बाजार बंद का एलान किया है। इधर, व्यापार मंडल के कार्यकारी महामंत्री हर्ष पंत और महिला उपाध्यक्ष सीमा जसवाल ने व्यापार मंडल के कार्यकारी अध्यक्ष और उनके फैसले पर आपत्ति दर्ज कराई है। कहा कि गोल्फ मैदान बंद करने का विरोध होना चाहिए, लेकिन चार लोगों को साथ में लेकर बाजार बंद करने का एलान कर दिया गया, जबकि उन्हें जानकारी तक नहीं दी गई। इस संबंध में कोई बैठक भी नहीं हुई। बंद के फैसले से पूर्व व्यापारियों की खुली बैठक बुलाई जानी चाहिए थी। व्यापार संघ में दो फाड़ होने के बाद रविवार के बंद का मिलाजुला असर रहने की आशंका है।
व्यापार मंडल का कार्यकाल भंग हो चुका है। अन्य पदाधिकारी पदमुक्त हो चुके हैं, ऐसे में जिम्मेदारी अब कार्यकारी अध्यक्ष के पास ही होती है, वह निर्णय लेने के लिए स्वतंत्रत हैं। बाजार पूर्ण बंद रहेगा, इसकी घोषणा भी कर दी गई है।
विज्ञापन

- भगवंत नेगी, कार्यकारी अध्यक्ष, व्यापार मंडल रानीखेत।
ऐसे फैसले खुली बैठक में लिए जाते हैं। यह मामला पूरी तरह से राजनीति से प्रेरित लगता है। चार व्यक्तियों को साथ लेकर बाजार बंद करने जैसे निर्णय व्यापारी हित में नहीं हैं। सभी पदाधिकारियों की सहमति ली जानी चाहिए थी।
विज्ञापन

- हर्ष पंत, महामंत्री, नगर व्यापार मंडल, रानीखेत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें