द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। द्वाराहाट नगर व्यापार मंडल चुनाव की तैयारियां अंतिम चरणों में हैं। 29 अक्तूबर को प्रस्तावित चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया संपन्न हो गई है। अध्यक्ष पद पर आशीष वर्मा और प्रचार मंत्री पद के लिए सुनील कांडपाल ने नामांकन कराया। इस तरह अध्यक्ष और प्रचार मंत्री पद पर दो-दो प्रत्याशी आमने-सामने हैं, जबकि अन्य पदों के लिए एक-एक नामांकन हुए हैं। 22 अक्तूबर को नाम वापसी और 29 अक्तूबर को मतदान होंगे। सभी नामांकन प्रक्रिया पूर्व सैनिक संगठन कार्यालय में विनोद जोशी की देखरेख में संपन्न हुए।
अध्यक्ष पद के लिए जगदीश जोशी व आशीष वर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए वीरेंद्र नेगी, उपाध्यक्ष पद के लिए ललित भट्ट, वरिष्ठ महामंत्री पद के लिए परितोष पांडेय, महामंत्री पद पर गिरीश पुजारी, कोषाध्यक्ष पद के लिए सुनील दत्त भट्ट, वरिष्ठ सचिव के लिए अर्जुन खंपा, उपसचिव पद के लिए कैलाश सिंह अधिकारी, मीडिया प्रभारी पद के लिए सूरज उपाध्याय और प्रचार मंत्री पद के लिए महेश लाल व सुनील कांडपाल ने नामांकन कराया है। 22 को नाम वापसी के बाद स्थिति स्पष्ट होगी।