फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: वीपीकेएएस के कार्मिकों ने एक स्वर्ण समेत छह पदक जीते

Mon, 16 Mar 2026 11:17 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। विवेकानंद पर्वतीय कृषि अनुसंधान संस्थान (वीपीकेएएस) के वैज्ञानिकों एवं कर्मचारियों ने भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद उत्तर क्षेत्रीय खेलकूद प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर संस्थान का नाम रोशन किया है। संस्थान ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में एक स्वर्ण, तीन कांस्य, दो रजत कुल छह पदक जीते।
विज्ञापन


चार दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन केंद्रीय भैंस अनुसंधान संस्थान, हिसार (हरियाणा) में हुआ। इसमें विभिन्न संस्थानों की कुल 22 टीमों के लगभग 850 खिलाड़ियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता के दौरान पूरी टीम का कुशल समन्वय एवं मार्गदर्शन डॉ. जेपी आदित्य एवं डॉ. आरपी मीणा ने किया।

व्यक्तिगत स्पर्धाओं में संस्थान के प्रतिभागियों ने शानदार उपलब्धियां हासिल कीं, जिनमें डॉ. संथिया एस ने जेवलिन थ्रो में स्वर्ण पदक और शॉट पुट में कांस्य पदक प्राप्त किया। डॉ. प्रकाश चंद घासल ने डिस्कस थ्रो में रजत पदक तथा शॉट पुट में कांस्य पदक जीता। इसके अतिरिक्त आकांक्षा ने जेवलिन थ्रो में रजत पदक और दीपक कुमार ने जेवलिन थ्रो में कांस्य पदक प्राप्त किया।
विज्ञापन

टीम स्पर्धाओं में भी संस्थान का प्रदर्शन सराहनीय रहा। संस्थान की टीम वॉलीबॉल में सेमीफाइनल तथा बैडमिंटन एवं टेबल टेनिस में क्वार्टर फाइनल तक पहुंचने में सफल रही। खेलकूद प्रतियोगिताओं में संस्थान की उपलब्धि पर संस्थान के निदेशक डॉ. लक्ष्मी कांत ने विजेता खिलाड़ियों से मुलाकात कर उन्हें बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें