फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष चुनाव के लिए मतदान 10 से

Tue, 28 Oct 2025 11:48 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। जिले में कांग्रेस ने यूथ अध्यक्ष के चुनाव की तैयारी शुरू कर दी हैं। यूथ कांग्रेस के जोनल चुनाव अधिकारी आजाद बहादुर सिंह ने पत्रकारवार्ता में बताया कि यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष के चुनाव के लिए 10 नवंबर से नौ दिसंबर तक मतदान होगा।
विज्ञापन

मंगलवार को उन्होंने कांग्रेस जिला कार्यालय में बताया कि कांग्रेस एक संवैधानिक संगठन है जिसमें प्रदेश अध्यक्ष से लेकर ब्लॉक अध्यक्ष तक चुनाव के माध्यम से चुने जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि चुनाव के लिए 24 अक्तूबर से शुरू हुई नामांकन प्रक्रिया 30 अक्तूबर तक जारी रहेगी। केवल यूथ कांग्रेस के सदस्यों को ही मतदान का अधिकार दिया जाएगा। इस मौके पर पूर्व सांसद प्रदीप टम्टा, पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण, यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष गोकुल परिहार, ललित गढ़िया, संजय कुमार, उम्मेद सिंह गढ़िया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें