फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिलियानौला में व्यापार संघ चुनाव के लिए 11 जनवरी को होगा मतदान

विज्ञापन
चिलियानौला व्यापार मंडल चुनाव को अंतिम रूप देते जिलाध्यक्ष मोहन नेगी और जिला सचिव मनोज पांडे। - फोटो : RANIKHET
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। चिलियानौला व्यापार संघ के लिए मतदान 11 जनवरी को होगा। सदस्यता अभियान पूरा होने के बाद यहां चुनाव की तैयारियों को लेकर विचार-विमर्श किया गया। व्यापार मंडल चुनाव समिति की बैठक में चुनाव कार्यक्रम की घोषणा की गई। तय हुआ कि चार जनवरी को प्रत्याशियों का नामांकन होगा।
विज्ञापन

व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष मोहन नेगी की अध्यक्षता में हुई चुनाव समिति की बैठक में चुनाव की तैैयारियों को लेकर चर्चा हुई। सदस्यता अभियान की समीक्षा भी की गई। तय हुआ कि किसी कारणवश सदस्यता लेने से वंचित व्यापारियों को भी सदस्यता दिलाई जाएगी। बैठक में चुनाव कार्यक्रम तय हुआ। चार जनवरी को दोपहर 12 से दो बजे तक प्रत्याशियों की नामांकन प्रक्रिया होगी।
पांच जनवरी को नामांकन पत्रों की जांच के बाद छह जनवरी को पूर्वाह्न 11 से एक बजे तक नाम वापसी होगी। 11 जनवरी को चुनाव के लिए मतदान होगा। यह प्रक्रिया सुबह 10 बजे से शुरू होगी। एक बजे तक मतदान प्रक्रिया चलेगी। दोपहर डेढ़ बजे से मतगणना की जाएगी। शाम को चुनाव परिणामों की घोषणा होगी। यहां अध्यक्ष समेत छह पदों के लिए चुनाव होंगे। जिलाध्यक्ष मोहन नेगी ने मतदान प्रक्रिया को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए सहयोग मांगा।
विज्ञापन

बैठक में जिला सचिव मनोज पांडे, विमल भट्ट, मीडिया प्रभारी कामरान कुरेशी, नगर पालिका सभासद नवल पांडे, लक्षमण सिंह मेहरा, हर सिंह कुवार्बी, ललित मेहरा, अरविंद कुमार, तरसीम, हीरा सिंह कुवार्बी, मदन सिंह कुवार्बी, कमलेश बोरा, चुनाव समिति सदस्य जवाहर सिंह अस्वाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें