पीजी कालेज में नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत करते छात्र-छात्राएं
- फोटो : अमर उजाला
राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में स्वीप कार्यक्रम के तहत मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से मतदान का महत्व समझाया, नए मतदाताओं को जोड़ने की अपील की गई।
प्राचार्य डा. चंद्र राम ने ने कहा कि मतदान सभी का अधिकार है। 18 साल पूर्ण कर चुके नए विद्यार्थियों से भी उन्होंने आवश्यक रूप से मतदाता पहचान पत्र बनाने पर जोर दिया। छात्र-छात्राओं ने नुक्कड़ नाटकों की शानदार प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में डा. पुष्पेश पांडे, डा. वाईसी सिंह, डा. राघवेंद्र मिश्रा, डा. आशुतोष त्रिपाठी, डा. प्रीति सिंह, डा. संतोष कुमार आदि मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन स्वीप प्रभारी डा. महिराज मेहरा ने किया।